प्रभात पट्टन: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद चन्दोरा डैम के 5 व पारसडोह डैम का 1 गेट खोला गया, लगातार छोड़ा जा रहा पानी
मुलताई सहित प्रभात पट्टन क्षेत्र में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद पारसडोह डैम का एक गेट और चंदौरा डैम के पांच गेट खोल दिए गए है। मुलताई क्षेत्र में रात भर से लगातार बारिश होने के चलते 23 तो प्रभात पट्टन में 44 मिलीमीटर बारिश हो गई है। चंदोरा डैम के पांच गेटों को डेढ़ डेढ़ मीटर खोला गया है।