सिराथू: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले शख्स को पुलिस ने सैनी इलाके से किया गिरफ्तार
बुधवार दोपहर सैनी इलाके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिस थाने लाकर लिखा पड़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया है। 26 3 2026 को वादिनी द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि आरोपी जगदीश पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।यह भी बताया गया था कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी।पुलिस ने संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया था।