बेगूसराय: वार्ड-20 में ₹18.18 लाख से बनने वाले PCC सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने किया शिलान्यास
शहर के वार्ड-20 में 18 लाख 18 हजार रुपए से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने रविवार को शिलान्यास किया है. इस दौरान स्थानीय पार्षद ललन राज मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि नगर निगम बेगूसराय लगातार विकास योजना का काम कर रही है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है.