शामली: आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के करोडी मोड़ पर स्थित कैंटीन में हुई चोरी, संचालक ने दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की शाम करीब 5 बजे थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक गांव करौडी निवासी सतीश ने करौडी मोड के पास कैंटीन खोल रखी है। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने कैंटीन के ताले तोड़कर अंदर से करीब 2 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।