किशनगढ़ बास: खैरथल, तिजारा जिले में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, रास्तों में खोदी गई गहरी खाइयाँ
Kishangarhbas, Alwar | Apr 11, 2026
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर बजरी परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाईयां खुदवा कर अंकुश लगाने का प्रयास किया है।