झालरापाटन: झालावाड़ में आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया
झालावाड़ में आजाद समाज पार्टी की एक दिवसीय समीक्षा बैठक रविवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल के और जिला अध्यक्ष हंसराज भारतीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।