बोध गया: बोधगया में जीतन राम मांझी ने किया योग, बोले- बोले-प्रधानमंत्री मोदी की पहल से योग को मिली वैश्विक पहचान
Bodh Gaya, Gaya | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोधगया के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित भव्य योग शिविर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि समाज और देश में शांति, सौहार्द तथा सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी है।