हरदोई: टड़ियावां लूटकांड के 6 आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 3 को लगी गोली, 2 के जारी किए गए वीडियो
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2026 बीती 3 अप्रैल की देर शाम टड़ियावां क्षेत्र में सराफा की दुकान चलाने वाले सर्वेश रस्तोगी एवं उनके बेटे गौरव रस्तोगी से हुई लूट के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनमें से तीन आरोपियों को गोली भी लगी है, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया है। मीडिया सेल ने दो आरोपियों के मुठभेड़ के बाद के वीडियो जारी किए हैं।