नरवल: महाराजपुर के नवोदय नगर हाईवे पर ट्रक का टायर चेक कर रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
महाराजपुर के नवोदय नगर हाईवे पर मंगलवार रात 11:00 बजे सड़क किनारे ट्रक का टायर चेक कर रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना में मौके पर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त करने के प्रयास के साथ-साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।