नरवल: ड्योढ़ी गंगा घाट पर वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, जल पुलिस के जवानों ने उसकी जान बचाई
ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार शाम 5:00 बजे 60 वर्षीय वृद्ध महिला पुष्पा पांडे ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गवाएं महिला को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और महिला की जान बचा ली। थाना प्रभारी ने बताया घर में हुए विवाद के बाद वृद्ध महिला ने यह कदम उठाया था।