निवाड़ी में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भंडारे का आयोजन | पंडोखर सरकार सहित कई संतों की उपस्थिति | NexIndia News
#Niwari
Niwari, Niwari | Jan 30, 2026 आज 30 जनवरी 2026 को निवाड़ी में सकल हिंदू समाज नगर निवाड़ी द्वारा रूपेश डांगी के नेतृत्व में एक विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद भारत माता का पूजन, गाय पूजन एवं कन्या पूजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंडोखर सरकार, साध्वी रंजना दीदी (भोपाल), शुश्री शालिनी वर्मा दीदी (उज्जैन) एवं माननीय विधायक अनिल जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों के स्वागत के पश्चात उनके उद्बोधन हुए, जिनमें हिंदू समाज की एकता, संस्कृति एवं राष्ट्रहित पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो काफी देर तक चला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। #NexIndiaNews #Niwari #NiwariNews #MadhyaPradesh