जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहीपुरवा इलाके में मवेशी के हमले में युवक घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।