चौपारण: पाण्डेयबारा पंचायत में समाजसेवी जीतू यादव का भव्य स्वागत
पाण्डेयबारा पंचायत में आयोजित लाठी-भाला खेल प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी जीतू यादव का माला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जनसेवा और सरल व्यवहार के कारण जीतू यादव क्षेत्र में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के बीच लोकप्रिय हैं।