राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से सुनियोजित कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है।समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित कर रहे है।