चिनिया: कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग का विशेष मलेरिया जागरूकता एवं जांच शिविर, छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच।
Chinia, Garhwa | Jul 4, 2026 चिनिया प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के रानीचेरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को मलेरिया के लक्षण, बचाव