जगदलपुर: राजीव भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा, भाजपा सरकार धान नहीं खरीदने का कर रही षडयंत्र
संभाग मुख्यालय राजीव भवन में शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की ।सुशील मौर्य ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है, विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है।