कासगंज: सोरों थाना क्षेत्र में पैसे से भरा युवक का बैग गिरा, पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर लौटाया बैग
सिंगथरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार का बैग रास्ते में कहीं गिर गया था। बैग में करीब 45 हजार रुपये की नगदी और सामान दस्तावेज थे। बैग के गुम हो जाने के बाद राजेश कुमार काफी परेशान थे। सुदीप चौहान को बैग पड़ा मिला। जिसे पुलिस को दी गया। वहीं पुलिस ने बैग को राजेश कुमार को थाने बुलाकर दिया। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली है।