हुज़ूर: रातीबड़ इलाके में रहने वाले एक सरकारी स्कूल के प्यून ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2026 भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले एक सरकारी स्कूल के प्यून ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा दिखाया और जान देने की बात कही। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।