बक्सर: व्यवहार न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी, एसडीपीओ बोले- संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की जांच जारी, अफवाहों पर ध्यान न दें
Buxar, Buxar | Feb 13, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ने की धमकी के बाद बक्सर पुलिस अलर्ट हो गई है। एसडीपीओ गौरव पांडेय जांच करने पहुंचे। सदर एसडीपीओ गौरव पांडे ने कहा कि धमकी की सूचना मिलने के साथ हीं पुरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया, इसके साथ ही हम लोगों के पास जो भी उपलब्ध संसाधन है उसके सहायता से हर संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की जांच की जा रही है।