अंबाह: तुस्सान का पुरा में खटिया पर लेटे युवक पर मगरमच्छ का हमला; अंबाह वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा
Ambah, Morena | Oct 12, 2026 अंबाह। तुस्सान का पुरा गांव में रात को खटिया पर लेटे जगन्नाथ सखवार (47) पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी उंगली में चोट आई। सूचना पर सोमवार दोपहर 12 बजे वन विभाग की टीम ने एसएएफ बल के सहयोग से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रायपुर घाट स्थित चंबल नदी में छोड़ दिया गया।