परिहार: भाजपा नेता सुनील यादव के पिता राम कृपाल यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
धरहरवा-सहजौली पंचायत के भाजपा नेता सुनील यादव के पिता राम कृपाल यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।