मौदहा: मुस्करा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर जेसीबी और ट्रैक्टर किया गया सीज, मिट्टी माफिया मौके से फरार
मुस्करा में पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये बंडवा रोड पर छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, बंडवा रोड के पास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मुस्करा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मुस्करा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्