कोंडागांव: हरवाकोडो गांव में साल बीज बीनने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, फरसगांव अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम हरवाकोडो गांव की रयमती नेताम (50 वर्ष), पति भादू राम नेताम, सोमवार को जंगल में साल बीज बीनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद उन्होंने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लेकर पहुंचे,जहां उनका उपचार जारी।