बक्सर के नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात गोलंबर के पास से कार सवार तीन युवकों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी रवि राय, वीरेंद्र कुमार सिंह और नई बाजार के मो अनिश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराब के नशे में धुत थे। उनके दो साथी अभय कुमार गोंड़ और गुड्डू चौहान फरार हो गए।