हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने रेलवे सुरंग के पास से चोरी की योजना बनाते हुए 4 चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से ब्लेड कटर किए बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज रेलवे सुरंग के पास से चोरी की योजना बनाते हुए चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी करने वाले ब्लेड कटर भी बरामद किए हैं। चारों आरोपी हर की पौड़ी क्षेत्र में रहकर चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया।