विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में मजदूर राजू मिस्त्री ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपयों और सामान से भरा थैला लौटाया
विष्णुगढ़ में मजदूर राजू मिस्त्री ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपयों और सामान से भरा थैला लौटाया। विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर स्थित अनाज गोदाम के समीप एक मजदूर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। मोटरसाइकिल से गिरने के कारण छूटे ₹5700 नगद, किताबों और कपड़ों से भरे थैले को मजदूर ने सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचा दिया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चर्चा है।