ग्वालियर गिर्द: आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सिटी सेंटर की घटना
ग्वालियर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले को विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बैंक से चुराए गए दोनों लैपटॉप और डीवीआर बरामद कर लिया गया है।