चूरू: 2 जुलाई से राजस्थान में मानसून का असर बढ़ेगा, चूरू सहित कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार
Churu, Churu | Jun 30, 2026 मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी। शेखावाटी, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश हो सकती है।