बरेली: छेड़छाड़ का शौक पड़ा भारी, लड़कियों पर फब्तियां कसने वाला शातिर तमंचा संग धराया, थाने में लंगड़ाते हुए मांगी माफी
बरेली में राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाला शातिर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पहले मौके से फरार हुआ आरोपी बाद में कुतुबखाना इलाके से तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में रौब जमाने के लिए हरकतें करने की बात कबूली, पहले भी जेल जा चुका है।