फारबिसगंज: फारबिसगंज में बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला कार्यालय में रविवार को दो बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज विधायक दमयंती यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नम्रता सिंह उपस्थित रहीं.