करेली: नरसिंहपुर जिले में बेमौसम बारिश, खेतों में 3-4 दिन नहीं हो पाएगा काम, मूंग की बुवाई में होगी देरी
नरसिंहपुर जिले में शनिवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में बड़ी संख्या में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, जिससे बारिश से नुकसान की आशंका है। बारिश के कारण कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं। कई किसान गेहूं की कटाई की तैयारी में थे, जबकि कुछ कटाई के बाद मूंग की बुवाई के लिए खेत