कोंडागांव: गुड फ्राइडे पर सेक्रेडहार्ट चर्च कोंडागांव में ‘क्रूस रास्ता’ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया बलिदान का स्मरण
गुड फ्राइडे के अवसर पर आज शुक्रवार शाम 4:30 बजे DNK स्थित सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ ‘क्रूस रास्ता’ का आयोजन किया गया। यह दिन ईसाइयों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने और उनके बलिदान को याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने क्रूस उठाकर 14 स्थानों पर रुकते हुए प्रभु यीशु के दुख..