आगामी 2 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार के दौरे पर रहेगी। वे यहां पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। डीएम मयूर दीक्षित ने रविवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति के आगामी दौरे की पुष्टि करते हुए सभी तैयारियां शुरू करने की बात कही है। राष्ट्रपति के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और CM धामी भी मौजूद रहेंगे