शाहजहांपुर: पुलिस की पहल से सुलझा विवाद, पति ने शराब छोड़कर पत्नी को घर ले गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 20 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान काउंसलिंग की मदद से एक टूटते हुए परिवार को बचा लिया गया। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां चार साल पहले विवाहित जोड़े में पति की शराब की लत और मारपीट के कारण विवाद चल रहा था। परेशान होकर पत्नी अपने मायके रह रही थी। परामर्श केंद्र में द