बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को दबोचा
मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित प्रताप निवासी ग्राम सिलाना थाना छपरौली को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।