खजनी: अकटहवा बाबा मंदिर के पास निर्माण कार्य से छठ घाट क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
खजनी कस्बे के समीप स्थित अकटहवा बाबा मंदिर के पास जमुरा नाले पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण पश्चिमी तरफ बना छठ पूजा घाट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।छठ महापर्व बेहद करीब होने के बावजूद घाट की मरम्मत न होने से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने छठ से पहले घाट का मरमत कराने की मांग किया है