बड़ौद: गुराड़िया गांव के श्री राम देव मंदिर परिसर में विधायक निधि से बनने वाले टीन शेड का हुआ भूमि पूजन
विधायक मधु गेहलोत के द्वारा विधायक निधि से प्रत्येक गांव में बनाए जा रहे टीन शेड की कड़ी में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत गुराडिया बडोद के गांव गुराडिया में श्री रामदेव मंदिर परिसर में टीन शेड का भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ बता दे कि टीन शेड 10 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा टीन शेड बनने से मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकेंगे।