बड़ौद: नगर में भगवान महावीर का जन्म कल्याण समारोह धूमधाम से मनाया गया, जैन समुदाय ने निकाला चल समारोह
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक पूरे भारत वर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके चलते बडौद नगर में आज गुरुवार 10 अप्रैल को समाजजन द्वारा डग मार्ग स्थित विमलनाथ जिनालय से सुबह 10 बजे चल समारोह प्रारंभ किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जैन आराधना भवन पहुंचा जहां पर चल समारोह का समापन हुआ।