विदिशा नगर: जिला अभिभाषक संघ में मतदान की तैयारी पूरी, शुक्रवार को 29 पोस्टल बैलट के जरिए डाले गए वोट, वोटिंग के बाद परिणाम शाम तक
जिला अभिभाषक संघ गैर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संगठन है, शनिवार को विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाना है। पूरे शहर की नजर इस चुनाव पर होगी। शनिवार सुबह 8:30 तक मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 तक मतदान होगा, इसके बाद मतो की गिनती और शाम तक परिणाम जारी होंगे। इसके पहले शुक्रवार को 29 वकीलों ने पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला।