महागामा: महागामा शबनम गैस एजेंसी कार्यालय में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं।
शबनम गैस एजेंसी महागामा में गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहक सुबह सात बजे से ही गैस सिलेंडर और कार्ड लेकर कार्यालय के सामने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे।सुबह नो बजे जब कार्यालय खुली तो कुछ ग्राहकों को गैस कूपन उपलब्ध कराया गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद सर्वर डाउन हो गया जिसके कारण अन्य उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सका।