अनूपपुर: नल-जल बंद और हैंडपंप खराब होने से प्यासा बैगान टोला बेहाल, 3 किमी दूर नदी से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण
अनूपपुर। भीषण गर्मी के बीच बैगान टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। नल-जल योजना बंद होने और इकलौता हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को करीब 3 किलोमीटर दूर केवई नदी से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे रोजाना नदी से पानी ढोने को मजबूर हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो गर्मी में हालात और गंभीर होने की आशंका है।