भोरे: भोरे चार मोहनी के पास शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
थाना क्षेत्र के भोरे चार मोहानी के पास गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय भारी बवाल हो गया। जब महिला के शव को सड़क पर रखकर जाम कर रहे ग्रामीण और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस।