एटा: बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक की हुई मौत, भाई ने हत्या के लगाए आरोप कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला
Etah, Etah | Feb 23, 2024 कोतवाली नगर के अंतर्गत का मामला है जहां पर अशोक विहार गली नंबर 4 के रहने वाले 28 वर्षीय रमन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर मृतक के भाई ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि रमन टेंपो चलाने का काम करता था। राम दरबार के पास गली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। वही रोते बिलखते परिजन एटा पोस्टमार्टम गृह पहुंचे