एटा: पुलिस लाइन में SSP ने परेड के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का कराया अभ्यास
Etah, Etah | Feb 23, 2024 पुलिस लाइन परिसर में परेड के उपरांत एसएसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास करा आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर बताए। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं, पुलिस वर्दी स्टोर, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, आरओ वाटर प्लांट आदि का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।