एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ़्तार कार ने हाथ ठेला चालक को मारी टक्कर, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Etah, Etah | Feb 23, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड स्थित आईटीआई के समीप फास्ट फूड का सामान बेच रहे हाथ ठेला चालक को तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल 50 वर्षीय नंदराम पुत्र सूबेदार निवासी कसेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।