हरिहरगंज मिडिल स्कूल के मैदान में रविवार को जनता प्रशासन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। समारोह में शाम 5 तक जमकर अबीर-गुलाल उड़े और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।