पिपरई: पिपरई पुलिस ने कुकरेठा गांव में कच्ची शराब बेचने पर 60 वर्षीय वृद्ध पर किया मामला दर्ज
कुकरेठा गांव से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 60 वर्षीय वृद्ध पर मामला दर्ज किया है, पिपरई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुकरेठा गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से कुकरेठा निवासी कमल सिंह उम्र 60 वर्ष पर गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे मामला दर्ज कर लिया है ।