🕉️ काशीपुरी बाबा मंदिर परिसर में गूंज रहा “गणपति बप्पा मोरया”, भक्ति में डूबा रूपऊ गांव
उन्नाव। ग्राम सभा रूपऊ स्थित काशीपुरी बाबा मंदिर के पास इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। गणपति महोत्सव के दौरान सुबह-शाम श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की जा रही है।
गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामों से भी श्रद्धालु पहुंचकर गणपति बप्पा के जयकारों में शामिल हो रहे हैं। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठता है।
ढोल-मंजीरों और भजनों के बीच श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते नजर आते हैं। गणेश महोत्सव ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल बना दिया है।
📸 फोटो/वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धालु किस तरह गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हैं।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Sep 16, 2026