शिमला शहरी: शिमला में आठवीं कक्षा का छात्र लापता, परिजनों ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
शिमला में आठवीं कक्षा का छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। चूंकि लड़का नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।सदर थाना पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के बारे में कोई सुराग मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।