मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मोहल्ला हरिनगर और पूर्वा इलाही बख्श में होली से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसीएम ब्रह्मपुरी की ओर से दोनों समुदायों के दर्जनों लोगों के खिलाफ पाबंद मुचलके के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके विरोध में हरिनगर के कुछ लोगों ने होली के बहिष्कार का ऐलान कर दिया और प्रशासन के खिलाफ बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।